छत्तीसगढ़रायपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रो) / रायपुर मंडल द्वारा पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

रायपुर (विश्व परिवार)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रो) / रायपुर मंडल द्वारा पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिनांक 06.06.2026 को वृक्षारोपण अभियान का आयोजन सेक्रो द्वारा संचालित टिनी टॉट स्कूल, डब्ल्यू-आर-एस-कॉलोनी /रायपुर में वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिखा सिंह, अध्यक्षा/सेक्रो द्वारा छायादार पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस वृक्षारोपण अभियान में शिखा सिंह, अध्यक्षा/सेक्रो के साथ अदिति अग्रवाल, उपाध्यक्षा/सेक्रो, राशि गुप्ता, सचिव/सेक्रो, अमृता शाह, सह-सचिव/सेक्रो, रितिका डूडी, कोषाध्यक्षा/सेक्रो, पूजा गोयल, स्कूल इंचार्ज/सेक्रो, नेहा रानी, स्कूल इंचार्ज/सेक्रो एवं सेक्रो के सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts