नई दिल्लीमनोरंजन

अंशुला कपूर बनीं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लिए सात फेरे; अर्जुन कपूर का भावुक पोस्ट हुआ वायरल

 नई दिल्ली (विश्व परिवार)।  कपूर परिवार में इस समय खुशियों का माहौल बना हुआ है. एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने अपने लॉन्गटाइम पार्टनर रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) के साथ शादी रचा ली है. पिछले कई दिनों से शादी के प्री-वेडिंग फंक्शंस की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बने हुए थे. अब कपल की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिन्हें फैंस और सेलेब्रिटीज भरपूर प्यार दे रहे हैं।
मुंबई के ताज लैंड्स होटल में आयोजित इस ग्रैंड वेडिंग समारोह में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. शादी के दौरान अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने पीच रंग का खूबसूरत लहंगा पहन रखा था, जिसमें वो बेहद आकर्षक नजर आईं, जबकि दूल्हे रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) ने गोल्डन-ग्रे रंग की शेरवानी पहनकर अपने शाही लुक से सभी का ध्यान खींचा. वरमाला, सात फेरे और शादी के बाद रजिस्ट्रेशन तक के खास पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
फोटोज में दिखा पूरा परिवार
सामने आए शादी की तस्वीरों में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के अलावा जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आ रहा है. पूरे परिवार ने इस खास मौके को खुलकर सेलिब्रेट किया. प्री-वेडिंग फंक्शंस जैसे मेहंदी और चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरों को भी फैंस ने काफी पसंद किया था, वहीं शादी की तस्वीरों ने लोगों का दिल जीत लिया।
माँ को खास अंदाज में किया याद
इस शादी की सबसे भावुक बात यह रही कि अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने अपनी दिवंगत मां मोना कपूर को अपने इस खास दिन पर बेहद खास अंदाज में याद किया है. वेडिंग वेन्यू पर उनकी मां की तस्वीर रखी गई थी, जिसकी झलक शादी की तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही है. यह पल पूरे परिवार के लिए भावनाओं से भरा रहा और सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस भावुक श्रद्धांजलि की जमकर सराहना की।
अर्जुन ने बहन को किया खास वादा
बहन की शादी के बाद अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) के साथ फोटोज शेयर करते हुए लिखा- “ओ मेरी अंश, तुम हमेशा मेरी ही रहोगी, लेकिन अब मुझे तुम्हें जाने देना होगा. आज तुम रोहन के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू कर रही हो और तुम्हें मुस्कुराते हुए देखकर मेरा दिल, मन और आत्मा बेहद खुश हैं. मैंने तुम्हें बड़े होते देखा है और तुम हर कदम पर हमारी मां की याद दिलाती हो. कभी चिंता मत करना, मां हमेशा तुम्हें देख रही हैं और अपना आशीर्वाद बनाए हुए हैं.” अर्जुन ने अपनी पोस्ट में बहन से एक खास वादा करते हुए लिखा, “मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं, हमेशा तुम्हारा सहारा बनूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि तुम्हारे चेहरे से मुस्कान कभी न जाए. ढेर सारा प्यार… तुम्हारा अर्जुन भैया।”

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts