उन्हें 30 नवंबर 2028 तक दो वर्ष के लिए मानद प्रोफेसर (एडजंक्ट फैकल्टी) के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, उन्हें PHFI की शैक्षणिक सलाहकार परिषद (Academic Advisory Council) का तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए सदस्य नियुक्त किया गया है।
PHFI देश में जन स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शिक्षा, अनुसंधान, नीति निर्माण और क्षमता विकास के क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख संस्था है। इसके अंतर्गत संचालित भारतीय जन स्वास्थ्य संस्थान (IIPHs) के माध्यम से जन स्वास्थ्य शिक्षा, अनुसंधान और साक्ष्य आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दिया जाता है।
लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल को सशस्त्र बलों में अपनी सेवाओं और एम्स रायपुर में नेतृत्व के अनुभव के माध्यम से स्वास्थ्य प्रबंधन, चिकित्सा शिक्षा, संस्थागत विकास एवं जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त है। PHFI में उनकी दोहरी शैक्षणिक भूमिका से जन स्वास्थ्य शिक्षा, अनुसंधान, संस्थागत सहयोग और भावी जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
यह उपलब्धि एम्स रायपुर परिवार के लिए गर्व का विषय है। साथ ही, राष्ट्रीय स्तर पर जन स्वास्थ्य शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में संस्थान की बढ़ती प्रतिष्ठा को भी दर्शाती है।







