छत्तीसगढ़रायपुर

खराब मौसम बना उड़ानों में बाधा, वीआईपी यात्रियों वाली फ्लाइट भी नागपुर डायवर्ट

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर में गुरुवार को खराब मौसम, तेज आंधी और बारिश का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण रायपुर आने वाली दो उड़ानों को नागपुर डायवर्ट करना पड़ा।
इन दो फ्लाइट को किया गया नागपुर डायवर्ट
जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की दिल्ली-रायपुर फ्लाइट AI1718 को रायपुर में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर नागपुर भेजा गया। वहीं इंडिगो की हैदराबाद-रायपुर फ्लाइट 6E7248 को भी नागपुर डायवर्ट किया गया।
बताया जा रहा है कि दिल्ली से रायपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और भाजपा प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास व बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। क्लियरेंस मिलने के बाद सभी यात्री नागपुर से उसी फ्लाइट के जरिए रायपुर के लिए रवाना होंगे।
बता दें कि गुरुवार को रायपुर में दिनभर कड़ी धूप रहने के बाद देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे जनजीवन के साथ-साथ हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts