छत्तीसगढ़बलरामपुर

बलरामपुर हादसा: खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक, चार दोस्तों की मौत

बलरामपुर (विश्व परिवार)। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई. चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर साप्ताहिक बाजार डिंडा से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तभी पीपरपान मोड़ के पास एटा लोड ट्रैक्टर से जा टकराई. घटनास्थल पर दो युवकों ने दम तोड़ दिया. वहीं दो युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया. वही मृतकों के परिजन ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक गलत तरीके से ट्रैक्टर को पार्क किया था. किसी भी प्रकार का कोई रिफ्लेक्टर खड़ी ट्रैक्टर में नहीं लगाया गया था. जिसके कारण बाइक सवार यूको को कड़ी ट्रैक्टर दिखाई नहीं दी और युवक ट्रैक्टर से जा टकराये।
हादसे की सूचना मिलते ही सनावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. एक साथ चार युवकों की मौत की खबर से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और घटनास्थल पर जुट गए. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts