रायपुर

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस एवं VLCC द्वारा सौंदर्य एवं व्यक्तित्व निखार(Be your own style) कार्यशाला का आयोजन

रायपुर (विश्व परिवार)। महिलाओं के व्यक्तित्व विकास, सौंदर्य जागरूकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने की दिशा में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस द्वारा VLCC School of Beauty के सहयोग से एक विशेष ब्यूटी एवं ग्रूमिंग वर्कशॉप का आयोजन किया।
यह कार्यशाला प्रसिद्ध ब्यूटी विशेषज्ञ नम्रता गुगलानी, जो VLCC School of Beauty की हेड हैं, के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। इस विशेष कार्यशाला में प्रतिभागियों को हेयर स्टाइल्स, बेसिक मेकअप और स्किन केयर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, टिप्स तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यशाला में हेयर स्टाइल्स के अंतर्गत अलग-अलग अवसरों के अनुरूप हेयर स्टाइलिंग के आसान एवं आकर्षक तरीकों की जानकारी दी जाएगी। वहीं बेसिक मेकअप सत्र में प्रतिभागियों को दैनिक जीवन, छोटे आयोजनों और विशेष अवसरों के लिए उपयुक्त मेकअप तकनीकों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही स्किन केयर सत्र में त्वचा की सही देखभाल, मौसम के अनुसार स्किन रूटीन, घरेलू एवं प्रोफेशनल केयर के बीच अंतर, तथा त्वचा को स्वस्थ और दमकता बनाए रखने के उपाय साझा किए गए। इस दौरान विशेषज्ञ प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे, जिससे उन्हें सौंदर्य एवं ग्रूमिंग से जुड़े विषयों की व्यावहारिक और उपयोगी समझ प्राप्त हो सके।

यह विशेष कार्यशाला दो दिन में आयोजित की गई, 60 से अधिक सदस्यो ने शामिल होकर लाभ उठाया।

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस की अध्यक्ष रोटेरियन प्रियंका गुप्ता ने बताया कि क्लब का उद्देश्य केवल सामाजिक सेवा गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को उपयोगी, प्रेरक और ज्ञानवर्धक मंच उपलब्ध कराना भी है।

क्लब की सचिव रोटेरियन डॉ. स्वाति अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
वहीं चेयरपर्सन रोटेरियन सोनम गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को सौंदर्य से जुड़े बुनियादी कौशल सिखाना है, जिन्हें वे अपने दैनिक जीवन में आसानी से अपना सकें। उन्होंने कहा कि क्लब हमेशा ऐसे आयोजनों को प्राथमिकता देता है, जो समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर महिलाओं, के लिए उपयोगी और प्रेरणादायक हों।
रोटेरियन नीतू सिंघानिया के अनुसार यह वर्कशॉप भी उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है।कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को न केवल सौंदर्य और मेकअप से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलेगी, बल्कि वे यह भी समझ सकेंगी कि किस प्रकार सही स्किन केयर, उपयुक्त हेयर स्टाइलिंग और संतुलित मेकअप के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को और अधिक प्रभावशाली बनाया जा सकता है। यह कार्यशाला महिलाओं के लिए सीखने, समझने और स्वयं को निखारने का एक उत्कृष्ट मंच साबित होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts