रायपुर

भाठागांव विवाद: लगाए गए आरोप निराधार, वसूली के दबाव में रची साजिश – भारत भूषण ठाकुर व कौशल सोनकर

रायपुर (विश्व परिवार)। भाठागांव से जुड़े मामले में ब्रम्हा सोनकर द्वारा की गई प्रेस वार्ता को भारत भूषण सिंह ठाकुर एवं कौशल सोनकर ने पूरी तरह भ्रामक, निराधार और व्यक्तिगत स्वार्थ से प्रेरित बताया है।

जारी बयान में कहा गया है कि यह पूरा विवाद जनहित का नहीं, बल्कि ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के दबाव का परिणाम है। आरोप लगाया गया है कि ब्रम्हा सोनकर एवं उनके सहयोगी दीपक सिंह द्वारा लगातार लोगों पर पैसों का दबाव बनाया जाता है, और जो व्यक्ति पैसा देने से इंकार करता है, उसके खिलाफ इस तरह की झूठी और मनगढ़ंत शिकायतें सामने लाई जाती हैं।

बयान में कहा गया है कि दोनों ही व्यक्तियों द्वारा इस प्रकार का रवैया लंबे समय से अपनाया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल बनता है। ऐसे कृत्य ब्लैकमेलिंग और वसूली जैसे गंभीर अपराध की श्रेणी में आते हैं।

भारत भूषण सिंह ठाकुर एवं कौशल सोनकर ने यह भी उल्लेख किया है कि ब्रम्हा सोनकर से जुड़े पुराने मामलों में भी विवाद सामने आ चुके हैं। पुरानी बस्ती क्षेत्र में जमीन से जुड़े विवाद के मामले में उनके ही परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें पुलिस द्वारा पूछताछ भी की गई थी और संबंधित प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन बताया गया है।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस तरह के लोगों से आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अतः पुलिस एवं जिला प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि पूरे मामले का गंभीरता से संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच की जाए तथा यदि वसूली एवं ब्लैकमेलिंग के आरोपों में सत्यता पाई जाती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

अंत में उन्होंने कहा कि वे किसी भी जांच में पूरा सहयोग करेंगे और अपनी प्रतिष्ठा की रक्षा हेतु आवश्यक होने पर कानूनी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts