छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम मुद्दों पर होगा मंथन

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा रही है। माना जा रहा है कि प्रदेश में बाढ़ की वर्तमान स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा, किसानों के लिए खाद की उपलब्धता, विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे मुद्दों पर विस्तार से मंथन होगा।
बैठक में मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा और आवश्यक निर्णय लिए जाने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद साझा की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts