छत्तीसगढ़रायपुर

CAIT ने टैक्स ऑडिट और ITR की अंतिम तिथि दो महीने बढ़ाने की मांग की

रायपुर (विश्व परिवार)। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने केंद्रीय वित्त मंत्री और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर आकलन वर्ष 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट और इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि दो महीने बढ़ाने की मांग की है।

CAIT के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि आयकर पोर्टल की तकनीकी कमियों, यूटिलिटी देर से जारी होने और TDS/TCS डेटा के मिलान में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों के कारण व्यापारी और कर सलाहकार समयसीमा को लेकर दबाव में हैं।

CAIT की प्रमुख मांगें

CAIT ने टैक्स ऑडिट रिपोर्ट Form 3CA/3CB-3CD दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 30 नवंबर 2026 करने की मांग की है। वहीं ऑडिट वाले मामलों में ITR दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 करने का आग्रह किया गया है।

ट्रांसफर प्राइसिंग मामलों में Form 3CEB और संबंधित रिटर्न की समयसीमा बढ़ाकर क्रमशः 31 दिसंबर 2026 और 31 जनवरी 2027 करने की मांग की गई है।

पोर्टल और यूटिलिटी में देरी का हवाला

CAIT का कहना है कि ऑडिट से संबंधित ITR-3, ITR-5 और ITR-6 की ऑनलाइन और ऑफलाइन यूटिलिटी अगस्त 2026 में उपलब्ध कराई गई, जिससे सीए और एकाउंटेंट्स को काम पूरा करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया।

इसके अलावा Form 26AS और AIS में TDS/TCS से संबंधित जानकारी में विसंगतियों के कारण डेटा के मिलान में भी अतिरिक्त समय लग रहा है।

नए प्रावधानों और त्योहारी सीजन का भी दिया हवाला

CAIT ने कहा कि धारा 43B(h) के तहत MSME भुगतान से जुड़े प्रावधानों और नए TDS/TCS प्रावधानों के कारण Form 3CD में अतिरिक्त जानकारी दर्ज करनी पड़ रही है। इससे ऑडिट प्रक्रिया में समय बढ़ रहा है।

संगठन ने अक्टूबर और नवंबर में नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहारों का भी हवाला दिया है। CAIT के मुताबिक यह व्यापारियों के लिए साल का सबसे व्यस्त कारोबारी समय होता है।

अमर पारवानी ने सरकार से 30 सितंबर 2026 से पहले समयसीमा बढ़ाने की आधिकारिक घोषणा करने का आग्रह किया है, ताकि करदाताओं को अतिरिक्त ब्याज और दंड के दबाव से राहत मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts