छत्तीसगढ़रायपुर

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभार्थी को बीमीत दावा राशि का त्वरित भुगतान किया

रायपुर (विश्व परिवार)। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत बीमा राशि के दावों का सफलतापूर्वक निपटान करते हुये सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रायपुर के क्षेत्रीय प्रमुख प्रफुल्ल बंसल द्वारा स्वर्गीय बीमित सदस्या उर्वशी धीमर के नाम पर दमरू धीमर को रू. 2 लाख तथा बीमीत सदस्या सुश्री सविता यादव के नाम पर मनोज कुमार यादव को भी रू. 2 लाख की दावा राशि का चेक प्रदान किया गया. इस अवसर पर बैंक के अन्य ग्राहकों के अलावा विवेकानंद विद्यापीठ शाखा के शाखा प्रमुख कृष्ण कुमार भी उपस्थित थे. यह दावा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शीघ्रता से निपटाया गया, जिससे बैंक की ग्राहक सेवा एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख ने लाभार्थी को चेक सौंपते हुए योजना के महत्व पर प्रकाश डाला तथा आमजन से इस प्रकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुडने का आह्वान किया, जिससे कठिन परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts