रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे रायपुर से रवाना होकर महासमुंद जिले के बसना पहुंचेंगे. यहां गढ़फुलझर स्थित कार सेवा नानक सागर साहिब में 11:45 से 12:45 बजे तक विशेष कीर्तन समागम कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर पहुंचेंगे यहां 2:35 बजे से करमा महोत्सव और मेगा हेल्थ कैंप में शामिल होंगे. इस दौरान वह क्षेत्रवासियों को 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की देंगे सौगात. वह 54.20 करोड़ के 672 कार्यों का भूमिपूजन और 17.27 करोड़ के 22 कार्यों का लोकार्पण करेंगे. वहीं 100 बिस्तर वाले रामानुजगंज सिविल अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का भी शुभारंभ करेंगे. शाम 5:05 बजे मुख्यमंत्री रायपुर पहुंचेंगे।







