रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन में शामिल होंगे. वे ग्रामोद्योग विभाग की ओर से आयोजित स्वदेशी प्रदर्शनी कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे. यह कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (डीडीयू) ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।







