रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और दुर्ग में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. रायपुर के कृषि महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद परिसर में सुबह 10:15 से 11:30 बजे तक होने वाले पीएम किसान सम्मान निधि के 24वीं वितरण किस्त और पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. वहीं दुर्ग के पुलगांव में आयोजित आमसभा और रैली में शामिल होंगे।







