छत्तीसगढ़रायपुर

हैदराबाद दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 12 जून को इन्वेस्टर मीट में होंगे शामिल

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 जून को नई दिल्ली से हैदराबाद के दौरे पर रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 6:15 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली से कार द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 7 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे इंडिगो की उड़ान 6E-6601 से शाम 7:45 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। रात 10:05 बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, हैदराबाद पहुंचने के बाद वे होटल पार्क हयात, बंजारा हिल्स जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।
दौरे के दूसरे दिन 12 जून को मुख्यमंत्री साय होटल पार्क हयात में आयोजित इन्वेस्टर मीट में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद वे शाम 3:50 बजे होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और शाम 6 बजे इंडिगो की उड़ान 6E-7248 से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 7:50 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचने के बाद वे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और रात 8:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगे के दौरा कार्यक्रम की जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts