छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में 11 अक्टूबर को प्रथमेश हॉस्पिटल का शुभारंभ करेंगे CM विष्णुदेव साय, 125 बेड की सुविधा के साथ न्यूरो और कार्डियक साइंसेस समेत कई सुपरस्पेशियलिटी विभाग होंगे उपलब्ध

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी 11 अक्टूबर को प्रथमेश हॉस्पिटल के रूप में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक नए संस्थान का शुभारंभ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने करकमलों से हॉस्पिटल का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल समेत अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति होगी।
प्रथमेश हॉस्पिटल रायपुर के देवपुरी क्षेत्र में स्थापित किया गया है। कॉर्पोरेट हॉस्पिटल से इतर प्रथमेश हॉस्पिटल पूरी तरह डॉक्टरों द्वारा स्थापित और संचालित है। यह पहल चिकित्सकों और मरीजों के बीच विश्वास बढ़ाने तथा समाज के हर वर्ग की सेवा करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
आज जब स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बड़े कॉर्पोरेट घरानों का कब्जा बढ़ता जा रहा है, तब डॉक्टरों द्वारा संचालित यह मॉडल डॉक्टर और मरीज के बीच विश्वास के रिश्ते को मजबूत करेगा तथा चिकित्सा सेवा को फिर से सेवा, संवेदना और जिम्मेदारी के मूल मूल्यों से जोड़ेगा।
प्रथमेश हॉस्पिटल 1 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैले परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 125 बिस्तरों के साथ शुरू किया जा रहा है, जहाँ 1 लाख वर्ग फीट से अधिक पूर्णतः वातानुकूलित भवन में न्यूरोसाइंसेस, कार्डियक साइंसेस, वूमेन एंड चाइल्ड केयर, ट्रामा एवं इमरजेंसी तथा फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के साथ 50+ बेड का मॉड्यूलर आईसीयू, 5 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर है।
मध्य भारत की सबसे उन्नत कार्डियक यूनिट, संपूर्ण रेडियोलॉजी एवं पैथोलॉजी सुविधाएँ (एक्स-रे, सोनोग्राफी, सीटी स्कैन, एमआरआई), न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी, पीडियाट्रिक्स एवं नियोनेटोलॉजी, क्रिटिकल केयर जैसे सभी प्रमुख विभाग स्थापित किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts