रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे. वह सुबह 9 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने के बाद 9:45 बजे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 11:50 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. दिल्ली पहुंचने के बाद दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से कार द्वारा छत्तीसगढ़ सदन के लिए रवाना होंगे. यहां उनकी केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री साय दिल्ली में ही रात्रि विश्राम करेंगे।







