रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में यूनिसेफ के साथ राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ एवं शिशु पोषण को बेहतर बनाने और गर्भवती महिलाओं तक सही पोषण संबंधी जानकारी पहुंचाने पर चर्चा हुई।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार, आवश्यक देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रभावी मॉडल तैयार किया जाए, जिससे राज्य के प्रत्येक माता और बच्चे को पौष्टिक आहार मिल सके तथा उनका स्वास्थ्य बेहतर हो। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार, यूनिसेफ के प्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।







