देशनई दिल्ली

NEET पेपर लीक पर CJP का जंतर-मंतर में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन जारी

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। NEET पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर दूसरी बार प्रदर्शन कर रही है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे। चाहे लाठी खाना पड़े या गिरफ्तारी हो यहां से नहीं हटेंगे।
दिल्ली पुलिस ने CJP को प्रदर्शन का समय बढ़ाने की परमिशन नहीं दी है। पुलिस प्रदर्शन के लिए बनाए गए मंच के पास पहुंच गई है। वह लोगों को वहां से जाने के लिए कह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन की परमिशन शनिवार शाम तक के लिए ही है।
इससे पहले पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच पर गांधी और अंबेडकर की फोटो लेकर पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने थाली बजाकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध में गो-प्रधान-गो के नारे लगाए। दीपके ने कहा-
‘अगर थाली पीटने से कोरोना वायरस खत्म हो सकता है तो एक बार फिर थाली पीटकर शिक्षा मंत्री को हटा दिया जाए जो अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं।’

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts