छत्तीसगढ़रायपुर

CM साय आज जशपुर दौरे पर, बगिया में विकास कार्यों का शुभारंभ व ब्रह्मभोज में होंगे शामिल

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे। जहां वह आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11 बजे रायपुर से बगिया के लिए रवाना होंगे। बगिया में दोपहर 1 बजे समृद्धि एम-कैड निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। वे दोपहर 3.15 बजे विकासखंड कुनकुरी के ग्राम बंदरचुआं पहुंचकर अपने निज सहायक दीपक अंधारे के चचेरे भाई स्वर्गीय विवेक अंधारे के आकस्मिक निधन पर आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 4:30 बजे बगिया से रायपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम करीब 5:30 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts