छत्तीसगढ़रायपुर

CM साय का दिल्ली दौरा आज, मंत्रालय में दो अहम बैठकों के बाद शाम को होंगे रवाना

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार शाम फिर नई दिल्ली जाएंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री आज मंत्रालय में लेंगे अहम बैठक. सुबह करीब 11:30 से 12:30 बजे तक सामान्य प्रशासन विभाग की बैठक लेंगे. इसके बाद दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ की बैठक में शामिल होंगे. फिर दोपहर 2:30 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे. सीएम साय इंडिगो की शाम 4.50 की रेगुलर फ्लाइट से रवाना होकर शाम 6.45 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. वह दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts