रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय सुबह 10:40 बजे जशपुर जिले के ग्राम बगिया स्थित अपने निवास से रवाना होंगे। सुबह 10:45 बजे बगिया हेलीपेड पहुंचकर हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:05 बजे वे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित प्रदेश स्तरीय किसान मोर्चा कार्यशाला में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे भाजपा कार्यालय से मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। दोपहर 2:15 बजे वे नेताजी सुभाष स्टेडियम के लिए रवाना होंगे, जहां आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री शाम 4:25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शाम 6:10 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।







