छत्तीसगढ़रायपुर

सीएम विष्णु देव साय का जशपुर दौरा आज, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और स्टेट प्लेन से जशपुर के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 1 बजे जशपुर के आगडीह एयर स्ट्रिप पर लैंड करने के बाद सीएम 1:30 बजे करमगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद करीब 3 बजे ग्राम ढोढ़ीबाहर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
शाम 6 बजे वे ग्राम बंदरचुआ में एक शोक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद बंदरचुआ से अपने निजी निवास बगिया के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री आज रात जशपुर में ही विश्राम करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts