छत्तीसगढ़रायपुर

जशपुर दौरे पर आज CM विष्णुदेव साय, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इसके अलावा वे आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:15 बजे रायपुर से जशपुर के लिए रवाना होंगे। जशपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे प्रभु श्री रामकथा रसपान कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे शाम 5:35 बजे जशपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। रायपुर पहुंचने के बाद शाम 6:30 बजे वे जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts