छत्तीसगढ़धमतरी

धमतरी के स्कूल में निकला कोबरा, छात्रों में मची अफरा-तफरी; स्नेक रेस्क्यूअर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

धमतरी (विश्व परिवार)। जिले के कंडेल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल की एक कक्षा में कोबरा नाग निकलने से हड़कंप मच गया। अचानक कक्षा में सांप दिखाई देने से छात्र-छात्राएं डर गए। बताया जा रहा है कि विद्यार्थियों ने सबसे पहले फुफकारने की आवाज सुनी, जिसके बाद कक्षा में मौजूद छात्रों की नजर कोबरा पर पड़ी।
कक्षा में कोबरा दिखाई देने के बाद छात्रों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद तत्काल स्नेक रेस्क्यूअर को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यूअर मौके पर पहुंचा और काफी सावधानी के साथ स्कूल की कक्षा से कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। सांप को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद छात्रों और स्कूल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts