छत्तीसगढ़मुंगेली 

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का हल्ला बोल, लोरमी में धरना-प्रदर्शन

मुंगेली (विश्व परिवार)। लोरमी में नीट पेपर लीक मुद्दे पर ब्लॉक कांग्रेस ने गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में सुधार और कथित धांधली की जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान सांकेतिक रूप से पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा. प्रशासन को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया।
कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
कांग्रेस की मांग है कि नैतिक तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र इस्तिफे दें. परीक्षा संचालन प्रणाली में सुधार किया जाए. संसद में पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा हो. वहीं दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों और युवाओं पर दर्ज मामले को वापस लिया जाए।
प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हुए. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि हालिया परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के कारण लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है. इसलिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts