बलरामपुर (विश्व परिवार)। फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर सीआरपीएफ में भर्ती हुए आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र हासिल किया था
जानकारी के अनुसार, तहसीलदार की शिकायत पर बलरामपुर कोतवाली में अपराध दर्ज कर जांच की गई थी. जांच में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर 204 कोबरा बटालियन सीआरपीएफ में नौकरी मिलने का खुलासा हुआ था. बर्खास्तगी के बाद आरोपी को बलरामपुर पुलिस ने जगदलपुर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी







