छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अहम बैठक, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान और 17 नगरीय निकाय चुनावों की रणनीति पर मंथन

रायपुर (विश्व परिवार)। राजीव भवन, रायपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल एवं हरनाम सिंह, AICC ऑब्जर्वर राजेश ठाकुर, तथा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू की उपस्थिति में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों एवं बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और जमीनी स्तर तक ले जाने के लिए इसकी रूपरेखा तय किया गया।
संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आवश्यक संगठनात्मक योजना पर भी गहन मंथन किया गया। बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
छत्तीसगढ़ के 17 नगरीय निकायों में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों, समन्वय और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को गति देने तथा आगामी अभियानों और चुनावों के लिए ठोस दिशा-निर्देश तय किए गए। इस अवसर पर प्रदेश के समस्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts