रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में बड़ी राहत दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के लिए 1 जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है।
जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा 22 अप्रैल 2026 को जारी अधिसूचना के तहत महंगाई भत्ते की दर 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 66 प्रतिशत कर दी गई है। इसके बाद राज्य शासन ने भी अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को संशोधित दर से महंगाई भत्ता देने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
आदेश के मुताबिक, बढ़ी हुई दर का भुगतान 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। महंगाई भत्ते की गणना मूल वेतन के आधार पर की जाएगी और इसे वेतन नियमों के तहत देय माना जाएगा। हालांकि, अधिक भुगतान की स्थिति में अतिरिक्त राशि की वसूली भी की जाएगी।
राज्य शासन के इस फैसले से आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को सीधा लाभ मिलेगा।








