छत्तीसगढ़रायपुर

दलदलसिवनी मुख्य मार्ग 218 नई स्ट्रीट लाइटों से हुआ रोशन, विधायक मोतीलाल साहू ने किया शुभारंभ

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 के माध्यम से नगर निगम जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत दीप पर्व पर दलदलसिवनी मुख्य मार्ग जगमगा उठा।
रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र और रायपुर नगर निगम जोन 9 क्षेत्र के अंतर्गत उषा प्राइड बिल्डिंग से दलदल सिवनी मुख्य मार्ग होकर साइंस सेंटर नाला मार्ग तक का मुख्य मार्ग 109 पोलों पर 218 के नए स्ट्रीट लाइट्स ने क्षेत्र को रौशनी से सराबोर कर दिया।
रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल सहु ने वहाँ पहुंचकर नगर निगम विद्युत विभाग अध्यक्ष सुमन पाण्डेय, एमआईसी सदस्य खेम कुमार सेन, जोन 9 अध्यक्ष गोपेश साहू, पार्षद मोहन लाल साहू, प्रभा विश्वकर्मा सहित सामाजिक कार्यकर्त्ता मनोज विश्वकर्मा और जोन 9 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव और बड़ी संख्या में नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों की उपस्थिति में समुचित प्रकाश व्यवस्था दीप पर्व में किये जाने बटन दबाकर प्रकाश व्यवस्था का शुभारम्भ करते हुए शानदार सौगात दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts