रायपुर

पत्रिका विमोचन के साथ उठी मांग,डॉ. रमन सिंह से मिले स्वर्णकार प्रतिनिधि

रायपुर (विश्व परिवार)। राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीति भागीदारी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा स्वर्णकार और राष्ट्रीय सचिव संजीव कुमार सोनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 6 मई को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट की।

भेंटवार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में स्वर्णकार समाज से जुड़े मामलों को लेकर महत्वपूर्ण मांग रखी। उन्होंने महाराष्ट्र शासन द्वारा आईपीसी की धारा 411 में किए गए संशोधन की प्रति सौंपते हुए अनुरोध किया कि इसी प्रकार की छूट छत्तीसगढ़ में भी जल्द लागू की जाए, ताकि स्वर्णकार समाज को राहत मिल सके।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर की छत्तीसगढ़ इकाई की पत्रिका का भी विमोचन किया गया। यह विमोचन डॉ. रमन सिंह के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार इस मांग पर सकारात्मक विचार करेगी और समाजहित में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts