छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर पश्चिम में विकास की सौगात, राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने किए करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर (विश्व परिवार)। रविवार को रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 अंतर्गत रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 के क्षेत्र की रहवासी जनता को रायपुर पश्चिम विधायक और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत और रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने 1 करोड़ रुपये से अधिक के नए विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन की सौगात दी।
नगर निगम जोन 8 के रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 में एक नए आंगनबाड़ी भवन और 3 स्थानों पर नए सामुदायिक भवनों का लोकार्पण किया गया। वहीं वार्ड में विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड, नाली, पुलिया निर्माण, पाइप लाइन विस्तार कार्य, सामुदायिक भवन निर्माण और वार्ड पार्षद कार्यालय का भूमिपूजन भी किया गया।
इस अवसर पर वार्ड 20 के पार्षद अमन सिंह ठाकुर, जोन 8 अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन 7 अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद सुनील चंद्राकर, ओंकार बैस, जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अनुराग पाटकर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं, युवा और बच्चे मौजूद रहे।
राजेश मूणत ने नागरिकों से वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने तथा नालियों में कचरा नहीं फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्षद अमन सिंह ठाकुर ने अपने कार्यकाल में वार्ड में लगभग 3 करोड़ 20 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू करवाए हैं।
उन्होंने चिंता जताई कि वार्ड में अब तक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगाया गया है, जिससे बारिश का पानी व्यर्थ बह जाता है। उन्होंने लोगों से वर्षा जल संरक्षण को अपनाने की अपील की। साथ ही अगले वर्ष शीतला तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण कराने की बात कही।
राजेश मूणत ने विधायक निधि से सरस्वती शिशु मंदिर रोहिणीपुरम में प्रार्थना शेड के लिए 25 लाख रुपये और सरस्वती शिशु मंदिर कोटा में 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि सभी नागरिकों को अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना चाहिए, ताकि भविष्य में जल संकट से बचा जा सके। उन्होंने शीतला तालाब की सफाई के लिए जल्द कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का सम्मान किया गया। महिलाओं को तुलसी का पौधा भेंट किया गया और एनयूएलएम योजना के तहत महिला समूहों को 3 लाख रुपये का ऋण भी वितरित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts