छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर दक्षिण में 32 लाख के विकास कार्यों की सौगात, विधायक सुनील सोनी ने किया भूमिपूजन

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमांक 6 क्षेत्र अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद वार्ड कमांक 60 क्षेत्र में गोकूल नगर गली नंबर 2 में पहुंचकर वार्ड अंतर्गत गोकूल नगर प्रथम गली नंबर 1 एवं 2 में सीसी रोड निर्माण कार्य 9 लाख 99 हजार रू. में, गोकूल नगर गली नंबर 3 में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य 9 लाख 91 हजार रू. में और चौरसिया प्रथम कालोनी के पास नाली निर्माण 9 लाख 42 हजार रू. में शीघ्र जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु करवाये जाने कार्य का श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन एवं कार्यारंभ करते हुए राजधानी शहर में नागरिको को एक और शानदार सौगात दी।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी द्वारा किये गये नये विकास कार्यों के भूमिपूजन के दौरान स्थल पर नगर निगम जोन 6 जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 के पार्षद रमेश सपहा, पार्षद रवि सोनकर, प्रमोद कुमार साहू, एल्डरमेन मनीष करडभुजे सहित नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर प्रिती सिंह, कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता अंकुर अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी सहित बडी संख्या में महिलाएं, गणमान्यजन, सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक वार्ड के निवासी नवयुवक, आमजन की उपस्थिति रही।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद वार्ड कमांक 60 में 3 स्थानो पर नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर प्रिती सिंह एवं कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह एवं सहायक अभियंता अंकुर अग्रवाल को तत्काल स्वीकृति अनुसार नये विकास कार्यों का कार्य प्रारंभ करवाकर सभी नये कार्यों को तय समय सीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता सहित जनहित में प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिये। वार्ड पार्षद रमेश सपहा ने वार्ड में लगभग 32 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर कार्यारंभ करवाने पर समस्त वार्डवासियों की ओर से रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी को हार्दिक धन्यवाद दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts