छत्तीसगढ़रायपुर

मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग स्टाफ को उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया

रायपुर (विश्व परिवार) । रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग में कार्यरत टिकट चेकिंग स्टाफ को अप्रैल 2026 के दौरान उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन, सतर्कता एवं राजस्व अर्जन में उल्लेखनीय योगदान के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद द्वारा विभागीय सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि टिकट चेकिंग स्टाफ ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं सतर्कता के साथ करते हुए रेल राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका समर्पण और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

सम्मानित कर्मचारियों में शामिल हैं—

1. आर. डी. बर्मन, उप मुख्य टिकट निरीक्षक (डिप्टी सीटीआई), दुर्ग
दुर्ग टिकट चेकिंग स्क्वाड स्टाफ के रूप में सर्वाधिक मामले पकड़ने एवं सर्वाधिक आय अर्जित करने के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने टिकट चेकिंग के विभिन्न 653 मामलों का पता लगाकर ₹3,15,070 का रेल राजस्व अर्जित किया।

2. सुश्री सीमा सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई), रायपुर
रायपुर स्क्वाड में दूसरे स्थान पर रहते हुए सर्वाधिक मामले पकड़ने एवं उत्कृष्ट आय अर्जित करने के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने टिकट चेकिंग के 485 मामलों से ₹3,08,385 का रेल राजस्व अर्जित किया।

3. नीरज कांत, वरिष्ठ टिकट परीक्षक (सीनियर टिकट एग्जामिनर), दुर्ग
टिकट चेकिंग के 135 मामलों का पता लगाकर ₹1,11,500 का रेल राजस्व अर्जित करने के लिए सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि समय-समय पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है, जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है तथा यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ रेल राजस्व संरक्षण को भी प्रोत्साहन मिलता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts