रायपुर (विश्व परिवार)। सामाजिक सरोकार और सेवा भावना की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दिवास (सत्र 2025-26) ने ‘दिव्य दृष्टि- बियॉन्ड द ब्लर’ (Divya Drishti-Beyond the Blur) अभियान की शुरुआत की है। इस परोपकारी अभियान के अंतर्गत क्लब द्वारा 115 जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी का अनमोल उपहार दिया जा रहा है।
इस पुनीत कार्य का भव्य शुभारंभ आज शाम 5:00 बजे न्यू शांति नगर स्थित ‘बाबा गरीबदास आई हॉस्पिटल’ में किया गया। इस अभियान को सफल बनाने में क्लब के पदाधिकारियों और सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। चेयरपर्सन रुचि मित्तल, प्रेसिडेंट अंकिता फरमानिया और सेक्रेटरी अस्मित मक्कड़ की अगुवाई में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सहयोगी पार्टनर्स: ‘अधिराज सीमेंट्स’ और ‘कंक्रीट टीएमटी एंड स्ट्रक्चर्स’ के विशेष सहयोग से संचालित हुआ। क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि ‘दिव्य दृष्टि’ अभियान का मूल उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की आंखों से धुंधलापन हटाकर उनके जीवन को फिर से रोशनी और नई उम्मीदों से सराबोर करना है।







