छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख के गहने चोरी मामले में दो गिरफ्तार

दुर्ग (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस को स्क्रैप कारोबारी के घर से 60 लाख रुपए के गहने चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की गहने खरीदने वाले ज्वेलरी शॉप संचालक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 3 लाख 50 हजार नकदी और 60 लाख रुपये का सोना बरामद किया है। यह पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, भिलाई के नेहरू नगर निवासी स्क्रैप कारोबारी विनय अग्रवाल ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वो पूरे परिवार के साथ शादी में गया था, तभी पीछे से चोरों ने उसके घर से लाखों रुपये के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुट गई।
कैसे हुआ मामले का खुलासा ?
चोरी के मामले में अज्ञात आरोपी की पता साजी के दौरान तकनीकी जांच और घटना स्थल के आस-पास लगे 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद सुपेला थाना एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम मेरठ और दिल्ली पहुंची। मेरठ में आरोपी हासीम खान को रिमांड में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि, हसीम अपने साथी के साथ मिलकर बिलासपुर से एक्टीवा खरीदकर दुर्ग, भिलाई में रैकी कर दिन में सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वरदात को अंजाम दिया था।
फेरी वाला बनकर रेकी कर करते थे चोरी
आरोपी घटना के पहले कुछ दिनों से मौदहापारा रायपुर में किराये का मकान लेकर रहते थे एवं वहां से दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, नया रायपुर सहित कई शहर में दिन में दरी, गलीचा, कारपेट बेचने के बहाने फेरी वाला बनकर रेकी करते थे और गेंट के बाहर ताला लगे सुने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
कैश के साथ गहने भी बरामद
घटना के समय एक आरोपी मकान के बाहर रेकी करता था और दूसरा मकान के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी का समान मेरठ के सलीम ज्वेलर्स को बेच देते थे। मेरठ में जेवलरी शॉप संचालक सलीम खान को गिरफ्तार कर उसे भिलाई लाया गया है। दोनों आरोपियों के पास से करीब 400 ग्राम सोना कीमती 60 लाख और नगद 3,50,000 बरामद किया गया है।
एक आरोपी की तलाश जारी
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने तिफरा बिलासपुर, नवा रायपुर, जबलपुर मध्यप्रदेश में भी चोरी के वरदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts