कवर्धाछत्तीसगढ़

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, टेंट हाउस का सामान जलकर खाक

कवर्धा (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पांडातराई नगर में उस वक्त हड़कंप मच गई, जब गुप्ता धर्मशाला के पास स्थित एक टेंट हाउस और फर्नीचर दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़की, जिसने देखते ही देखते पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही इलाके में काले धुएं का घना गुबार छा गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम के साथ ही पांडातराई पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।
घटना के समय दुकान के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। हालांकि आग की चपेट में आने से दुकान में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts