छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में 9 मई को मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, निगम कर्मचारियों से परिवार सहित पहुंचने की अपील

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर नगर पालिक निगम के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को रायपुर जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट छाँव अंतर्गत इंडोर स्टेडियम रायपुर में 9 मई 2026 शनिवार को सुबह 9:30 बजे आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का लाभ अपने परिवारजनों सहित पहुंचकर उठाने का अनुरोध सभी विभागाध्यक्षगणों और जोन कमिश्नरों से और उनके समस्त अधीनस्थ नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों से नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय और कृष्णा खटीक द्वारा किया गया है।
नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय और कृष्णा खटीक ने रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनों में जोनवार सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर के नोडल अधिकारी जोन कमिश्नरों को सुशासन तिहार में जनसमस्या निवारण शिविर के आयोजन की पुख्ता प्रशासनिक तैयारी करवाने और इसकी अधिक से अधिक नागरिकों को जानकारी देने के निर्देश दिए हैँ, ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक नागरिकों को प्राप्त हो सके. सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर के आयोजन की सूचना स्थानीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से देने के निर्देश सभी नोडल अधिकारी जोन कमिश्नर को अपर आयुक्त ने दिए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts