छत्तीसगढ़रायपुर

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर निःशुल्क ओपीडी एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन

रायपुर (विश्व परिवार)। पिछले 36 वर्षों से हजारों मरीजों के जीवन में नई आशा, नया आत्मविश्वास और नई मुस्कान लौटाने वाले प्रख्यात बर्न, प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. सुनील कालड़ा एक बार फिर अपनी वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर समाज सेवा का संकल्प दोहरा रहे हैं।
अपने स्वभाव अनुसार इस वर्ष भी डॉ. कालड़ा द्वारा 1 जुलाई से 7 जुलाई तक निःशुल्क ओपीडी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 10 जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन भी किया जाएगा। यह पहल उनकी निरंतर समाज सेवा की भावना का प्रतीक है, जो वर्षों से असंख्य गरीब और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बेहतर बनाने में जुटे हैं।
डॉ. कालड़ा की प्रमुख उपलब्धियां:
• डॉ. बी. सी. रॉय पुरस्कार से सम्मानित
• शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान से सम्मानित
• 3 गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
• 90% बर्न सर्वाइवल रेट हासिल करने की उपलब्धि
• 2,00,000 से अधिक सफल ऑपरेशन
• 60,000 से अधिक निःशुल्क सर्जरी
• 27,000 से अधिक क्लेफ्ट लिप एवं क्लेफ्ट पैलेट सर्जरी

अपने चिकित्सकीय जीवन के 36 वर्षों में डॉ. कालड़ा ने न केवल बर्न पीड़ितों बल्कि जन्मजात विकृतियों, विशेष रूप से क्लेफ्ट लिप और क्लेफ्ट पैलेट से जूझ रहे हजारों बच्चों को भी नया जीवन दिया है। उनकी सेवाओं ने उन्हें न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई है।

डॉ. सुनील कालड़ा का मानना है कि चिकित्सा सेवा का उद्देश्य केवल रोग का उपचार नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक समान रूप से स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना है। इसी सोच के साथ वे वर्षों से ट्रांसजेंडर समुदाय का निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी में विशेष योगदान दे रहे हैं। साथ ही दीपावली, होली एवं अन्य प्रमुख त्योहारों के अवसर पर भी ज़रूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी अभियान चलाकर मानव सेवा की अनूठी मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं।
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर आयोजित इस निःशुल्क ओपीडी एवं ऑपरेशन शिविर का लाभ उठाने के लिए जरूरतमंद मरीज संबंधित अस्पताल में संपर्क कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts