रायपुर (विश्व परिवार)। जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड द्वारा एक प्रेरणादायक और जीवन बदलने वाला ट्रेनिंग सेशन “I Am The Best” सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह सेशन सिर्फ एक सामान्य ट्रेनिंग प्रोग्राम नहीं था, बल्कि इसने छात्रों की सोच और जीवनशैली को सकारात्मक दिशा देने का काम किया। इस सेशन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाना, सकारात्मक सोच विकसित करना और उन्हें प्रैक्टिकल सीख के माध्यम से आगे बढ़ाना था।
इस सेशन के पायलट फैकल्टी पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल सर रहे, जो एक प्रसिद्ध इंटरनेशनल प्राइम ट्रेनर हैं। उनकी एनर्जेटिक स्टाइल और रियल लाइफ उदाहरणों ने छात्रों पर गहरा प्रभाव डाला और पूरे सेशन के दौरान सभी को जोड़े रखा।
यह प्रोग्राम पारंपरिक ट्रेनिंग से अलग था, क्योंकि इसमें “करते हुए सीखना” पर खास ध्यान दिया गया। छात्रों ने अलग-अलग गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें लघु नाटक के माध्यम से वास्तविक जीवन की स्थितियाँ को समझाया गया। इससे उन्हें जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण सबक आसानी से समझ में आए।
इस कार्यक्रम की एक खास बात डेमो मतदान गतिविधि रही, जिसमें छात्रों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अनुभव किया और जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड के लिए “एक दिन का अध्यक्ष” का चुनाव किया। इससे ट्रेनिंग और भी ज्यादा इंटरैक्टिव और वास्तविक जैसा बन गई।
इस सेशन में प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए कई अवॉर्ड्स और सर्टिफिकेट्स भी वितरित किए गए। ‘I Am The Best’ विजेता का खिताब प्रियंका सुराना को दिया गया तथा ‘I Am The Best’ का रनर-अप एकलव्य अक्रे को दिया गया , जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम का निर्देशन जेसी कुशल झाबक और जेसी लाभ पुजारा द्वारा किया गया तथा इसका समन्वय जेसी रिया यादव ने संभाला। कार्यक्रम की सफलता के पीछे मजबूत आधार जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड के अध्यक्ष जेसी आर्क पीयूष पांडेय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। चैप्टर प्रभारी जेसी डॉ. ऋषि पांडेय सहित सभी गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
सेशन के दौरान छात्रों को अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने, खुलकर अपनी बात रखने और लीडरशिप स्किल्स विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस ट्रेनिंग ने एक ऐसा माहौल तैयार किया, जिसमें एक्टिव पार्टिसिपेशन, टीमवर्क और सेल्फ-डिस्कवरी को बढ़ावा मिला।
कार्यक्रम से पूर्व 4 दिवसीय पूर्व-प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया।इस इंटरैक्टिव सेशन में हर छात्र सिर्फ एक श्रोता नहीं, बल्कि एक एक्टिव पार्टिसिपेंट रहा। विभिन्न एक्टिविटीज़ और चर्चाओं के माध्यम से छात्रों ने निर्णय लेने की क्षमता, संचार, नेतृत्व और आत्म-विश्वास जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल सीखे।
आभार प्रदर्शन जेसी अनंत दुबे, सचिव द्वारा प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का समापन बहुत ही सकारात्मक और ऊर्जावान माहौल में हुआ, जहां छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि इस सेशन ने उन्हें नई सोच और बड़े लक्ष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
कुल मिलाकर, “I Am The Best” ट्रेनिंग सेशन सिर्फ लेक्चर तक सीमित नहीं था, बल्कि यह छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज, आत्मविश्वास और एक विजेता सोच देने वाला एक यादगार अनुभव साबित हुआ जो विद्यार्थियों के उत्कृष्ट भविष्य निर्माण में निश्चित रूप से सहायक होगा।







