रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा संचालित कलाकेन्द्र का निरीक्षण किया। वहां पहुंचकर महापौर ने कला संबंधी विविध सांस्कृतिक गतिविधियां कर रहे शिक्षकों से मुलाकात कर उनका सामान्य परिचय प्राप्त किया।
महापौर ने अधिकारियों को कलाकेन्द्र का गुणवत्ता और श्रेष्ठता के साथ जनहित में विविध गतिविधियों का संचालन करने के निर्देश दिए। महापौर ने इंटरनेशनल स्विमिंग पूल की व्यवस्था का निरीक्षण कर उसे अच्छी तरह सुधार सहित संचालित करने का कार्य जनहित में करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
महापौर ने नालंदा परिसर के समीप स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में निर्मित दुकानों के संबंध में आवश्यक निर्देश संबंधित जिला रोजगार अधिकारी केदार पटेल को दिए।
महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष भोलाराम साहू, स्वामी आत्मानंद वार्ड पार्षद आनंद अग्रवाल, संत रविदास वार्ड पार्षद अर्जुन यादव, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा तथा जोन 7 के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में कलाकेन्द्र, इंटरनेशनल स्विमिंग पूल एवं नालंदा परिसर की व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।







