रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 5 अंतर्गत कुशालपुर क्षेत्र पंडित वामनराव लाखे वार्ड एवं प्रोफेसर कालोनी क्षेत्र महामाया मंदिर वार्ड, जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत अधोसंरचना मद के तहत वार्डों में बारिश में जलभराव की समस्या दूर कर गंदे पानी की सुगम निकास व्यवस्था करने निर्माणाधीन नए नालों की प्रगति का वहां पहुंचकर प्रत्यक्ष अवलोकन किया एवं नालों के निर्माण कार्य की प्रगति की स्थल समीक्षा कर कार्य को तत्काल गतिमान कर बारिश के पूर्व पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। ताकि नालों हेतु प्राप्त राशि का पूर्ण सदुपयोग हो सके एवं नागरिकों को बारिश में इस वर्ष जलभराव से त्वरित राहत प्राप्त हो सके।
महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर में निर्माणाधीन नाले की प्रगति प्रत्यक्ष देखी एवं प्रोफेसर कालोनी में पहुंचकर वहां भैय्या तालाब के समीप निर्माणाधीन नाले की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन कर समीक्षा करते हुए उसका कार्य गतिमान करने आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।

महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर में निर्माणाधीन नाले की प्रगति का अवलोकन करने के दौरान वार्ड की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड में गंदगी मिलने पर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए महापौर ने वार्ड में अच्छी तरह सफाई व्यवस्था कायम करने के सख्त निर्देश दिए। महापौर ने कुशालपुर और प्रोफेसर कालोनी के निर्माणाधीन नाले का कार्य बारिश के पूर्व पूर्ण नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश अधिकारियों को दिए। महापौर ने कहा कि नाला निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही कदापि सहन नहीं की जाएगी।
महापौर मीनल चौबे द्वारा जोन 5 अंतर्गत पंडित वामनराव लाखे वार्ड के कुशालपुर में निर्माणाधीन नाले की प्रगति के निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद कृष्णा सोनकर, अधीक्षण अभियंता इमरान खान, कार्यपालन अभियंता पदमाकर श्रीवास, जोन 5 कमिश्नर खीरसागर नायक, सहायक अभियंता नागेश रामटेके, जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा तथा जोन 6 अंतर्गत महामाया मंदिर वार्ड में प्रोफेसर कालोनी में नाला निर्माण की प्रगति के निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद जयश्री नायक, जोन 6 कमिश्नर हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, उप अभियंता अंकुर अग्रवाल उपस्थित रहे।







