जामुल (विश्व परिवार)। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नगर पालिका जामुल के वार्ड क्रमांक 13 मंगल भवन में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 19 मई को किया गया जिसमें वार्ड क्रमांक 08, 12, 13, 14, 15 के आवेदकों द्वारा मांग शिकायत संबंधी 81 आवेदन प्रस्तुत किए गए 05 शिकायतों का तत्काल निराकरण किया गया इसके अतिरिक्त आयोजित जन समस्या शिविर में दिव्यांग को ट्राई साइकिल वितरण किया गया एवं परिवहन विभाग द्वारा 55 आवेदक को लर्निंग लाइसेंस तत्काल बनाकर वितरण किया 07 आवेदकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया 18 लोगों का आधार अपडेशन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 67 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरण किया गया 06 आवेदकों का राशन कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 03 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा प्रदान किया गया साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं का गोद भराई रस्म कर पोषक तत्व वितरण किया गया आयोजित शिविर में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमाकांत साहू, पाषर्दगण कविता बिशवाल, रामदुलार साहू, दीपक गुप्ता, के राजू, राम प्यारी वर्मा, नोडल अधिकारी सचिन भागवत, सहायक नोडल अधिकारी हरीश साहू, सहित ब्लॉक स्तर के सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।







