रायपुर (विश्व परिवार)। शुक्रवार को रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7, महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 8, पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 9, रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 10, डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड क्रमांक 11, महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 और लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 51 के लिए सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर जोन क्रमांक 9 क्षेत्र अंतर्गत गारमेंट फैक्ट्री पॉम बेलाजियो के सामने लगाया गया।
शिविर की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, आयुक्त संबित मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू, जोन 9 अध्यक्ष गोपेश साहू, एमआईसी सदस्य खेमकुमार सेन, पार्षद प्रभा मनोज विश्वकर्मा, रेणु जयंत साहू, मोहन साहू, सावित्री धीवर, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम नंदकुमार चौबे, नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जोन 9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव सहित विभिन्न 15 से अधिक शासकीय विभागों के कर्मचारियों एवं आमजनों की उपस्थिति में किया गया।
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने भीषण गर्मी के बीच महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू, जोन 9 अध्यक्ष गोपेश साहू, एमआईसी सदस्य खेमकुमार सेन और वार्ड पार्षदों के साथ शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा आमजनों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और मांगों की जानकारी ली।
महापौर मीनल चौबे ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों में लगाए गए अवैध नल कनेक्शनों की जानकारी देकर उन्हें तत्काल नियमित और वैध करवा लें, अन्यथा नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर सभी अवैध नल कनेक्शनों को काटने की कार्रवाई की जाएगी।
महापौर ने कहा कि पूर्ववर्ती शहर सरकार ने सड्डू क्षेत्र की निजी आवासीय कॉलोनियों में बिना जांच और तकनीकी परीक्षण के एक साथ सात बल्क कनेक्शन दे दिए थे, जिससे गर्मी के दिनों में नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराने में परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि वर्तमान शहर सरकार ने अपने कार्यकाल में कोई बल्क कनेक्शन नहीं दिया है और बिना जांच-परीक्षण के पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना तकनीकी परीक्षण के न तो पाइप लाइन डाली जाएगी और न ही बल्क कनेक्शन दिए जाएंगे। साथ ही किसी भी अवैध कॉलोनी में विकास कार्य नहीं किए जाएंगे।
महापौर ने जोन अधिकारियों को अवैध कॉलोनियों, अवैध कब्जों, अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग पर लगातार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सुशासन तिहार में नागरिकों के लिए पर्याप्त संख्या में आवेदन उपलब्ध रहने चाहिए ताकि लोग अपनी मांग और शिकायत दर्ज करा सकें।
सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार जनता के विश्वास का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि शिविर में प्रतिपक्ष दल के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि लोगों को सरकार पर भरोसा है कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक नागरिकों को सुशासन तिहार शिविर में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेनी चाहिए और पात्रता अनुसार उनका लाभ प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का अधिकतम एक माह के भीतर नियमानुसार निराकरण किया जाएगा।
कलेक्टर ने कहा कि जो नागरिक किसी योजना के लिए पात्र नहीं हैं, उन्हें लाभ की अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए क्योंकि शासकीय नियमों के अनुसार अपात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा सकता। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को न्यूनतम औपचारिकताओं के साथ त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू ने नागरिकों से सुशासन तिहार शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, निगम आयुक्त संबित मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू, जोन 9 अध्यक्ष गोपेश साहू, एमआईसी सदस्य खेमकुमार सेन और वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में परिवहन विभाग के स्टॉल से आवेदन देने वाले 12 नागरिकों को लर्निंग लाइसेंस वितरित किए।
श्रम विभाग द्वारा पात्रतानुसार हेमलता पाण्डेय, नवीन कुमार वर्मा और कीर्ति भास्कर को ई-श्रम कार्ड प्रदान किए गए। कृषि विभाग ने कृषक रंजीत देशलहरे और संतोष कोरी को हरी खाद के पैकेट वितरित किए।
खाद्य विभाग द्वारा 11 पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किए गए, जिनमें 4 अंत्योदय, 4 बीपीएल और 3 एपीएल श्रेणी के राशन कार्ड शामिल थे।
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 15 पात्र हितग्राहियों को भवन निर्माण हेतु अनुज्ञा स्वीकृति पत्र दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग ने शुकवारी बाई, गोविंदा महंत, रमेश धीवर, रेखा साहू और नंदनी सोनी को 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा वाले आयुष्मान कार्ड प्रदान किए। मोहन लाल को वय वंदन आयुष्मान कार्ड तथा निर्मला नारंग और धनेश्वरी चंद्राकर को 50-50 हजार रुपये तक की चिकित्सा सुविधा वाले एपीएल आयुष्मान कार्ड दिए गए।
महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में गर्भवती माताओं रिया सेन और ईश्वरी ध्रुव की गोदभराई की रस्म संपन्न कराई गई। वहीं दो नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। किशोरी बालिका योजना के अंतर्गत तान्या तांडी और लक्ष्मी रात्रे को स्वच्छता किट प्रदान की गई।








