छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर पश्चिम में ₹2.06 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, विधायक राजेश मूणत ने दी सौगात

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में ठक्कर बापा वार्ड क्रमांक 17 एवं बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18 के विभिन्न स्थानों में एकमुश्त 2 करोड़ 6 लाख की लागत से नए स्वीकृत विकास कार्यों को शीघ्र करवाने वहां पहुंचकर भूमिपूजन नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू, नंदकिशोर साहू, जोन 1 अध्यक्ष गज्जू साहू, जोन 8 अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, ठक्कर बापा वार्ड पार्षद परमिला बल्ला राम साहू, बाल गंगाधर तिलक वार्ड पार्षद सोहन साहू, वार्ड पार्षद मनमोहन मनहरे, अंबिका साहू, राजेश कुमार देवांगन, पूर्व पार्षद ओंकार बैस, पुरुषोत्तम देवांगन, कामिनी देवांगन, मंडल अध्यक्ष नवीन शर्मा, विनय जैन, संजय मोहले, जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा, सीनियर कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख सहित बड़ी संख्या में महिलाओं, वार्ड 17 एवं 18 क्षेत्र के रहवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवकों एवं आमजनों की उपस्थिति के मध्य श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर करते हुए नगरवासियों को एक और शानदार सौगात दी।
रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने कहा कि गुढियारी दीक्षा नगर में नए जलागार का निर्माण नगर निगम रायपुर के माध्यम से रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में तेजी से हो रहा है। दिसंबर 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद घर-घर नदी का मीठा जल नगर निगम द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा, जो रायपुर नगर निगम की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। रायपुर पश्चिम विधायक ने नागरिकों से अपील की कि महापौर मीनल चौबे की शहर सरकार के कार्यकाल में हो रहे विकास कार्यों को वे स्वयं स्थलों पर जाकर देखें एवं उसकी वीडियो बनाकर साझा करें। अगर उसमें कोई कमी दिखे तो वह भी बताएं ताकि शीघ्र उसे दूर किया जा सके। रायपुर पश्चिम विधायक ने रायपुर नगर निगम जोन 1 के जोन कमिश्नर को अंबेडकर चौक गुढियारी को भव्य बनाने के लिए सर्वे कर शीघ्र प्रस्ताव देने के निर्देश दिए ताकि अंबेडकर चौक को गरिमा के अनुरूप विकसित करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि गुढियारी के भारत माता चौक को विकसित किए जाने का कार्य लगातार आमजनों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर नगर निगम में जब से महापौर मीनल चौबे की शहर सरकार ने कार्य प्रारंभ किया है, तब से रायपुर शहर में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में वे लगातार प्रयासरत हैं कि गुढियारी के बड़े रहवासी क्षेत्र में तीन विभिन्न स्थानों पर नए विद्युत उपकेंद्र शीघ्र बनें, जिससे यहां विद्युत प्रवाह निरंतर जारी रहे। इसके लिए उन्होंने गुढियारी मारूति मंगलम भवन के पास सुलभ के समीप हनुमान मंदिर ट्रस्ट से चर्चा कर सहमति बनाते हुए आवश्यक भूमि छत्तीसगढ़ विद्युत पावर कंपनी को उपलब्ध करवाई है, जहां नया विद्युत उपकेंद्र बनेगा। दूसरा विद्युत उपकेंद्र तिलक नगर उद्यान के पास उपलब्ध भूमि पर बनाना प्रस्तावित है। रायपुर पश्चिम विधायक ने वार्ड पार्षद को शीघ्र भूमि उपलब्धता के संबंध में अधिकृत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा, जिससे कार्य जल्द शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि तीसरा विद्युत उपकेंद्र भूमि उपलब्ध होने पर गुढियारी दीक्षा नगर में पानी टंकी के समीप किसी उपयुक्त स्थान पर प्रस्तावित किया जाएगा, ताकि गुढियारी की जनता की विद्युत संबंधी समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने कहा कि उन्होंने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की स्कूलों में सभी जगह प्रार्थना शेड बनवाए हैं तथा विद्यार्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था करवाई है। वे शासकीय स्कूलों में क्षेत्र के गरीब परिवारों के बच्चों को प्ले स्कूल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि ये कार्य रायपुर नगर निगम के माध्यम से महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व में करवाए गए हैं। इसके लिए सभी को नगर निगम रायपुर एवं महापौर मीनल चौबे के कार्यों की सराहना करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वे एनआईटी के समीप नालंदा-2 लाइब्रेरी का निर्माण भी करवा रहे हैं, जिसके बनने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को काफी सहायता मिलेगी।
रायपुर पश्चिम विधायक ने जोन 1 अध्यक्ष एवं जोन 8 अध्यक्ष से संपर्क कर जोन क्षेत्र के वार्डों की सफाई व्यवस्था सुचारू बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर निगम में जोन अध्यक्ष का दायित्व है कि वह अपने जोन के वार्डों की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखें। उन्होंने सभी नागरिकों से राजधानी रायपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में भागीदार बनने तथा नालियों में कचरा न डालने एवं प्रतिदिन घर का कचरा नियमित रूप से सफाई मित्र को देने की अपील की।
बाल गंगाधर तिलक वार्ड पार्षद सोहन साहू ने वार्ड में 1 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से नए विकास कार्यों के भूमिपूजन पर रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों के कार्यकाल में उनके वार्ड क्षेत्र में कोई विशेष विकास कार्य नहीं हो पाया था। अब ये विकास कार्य राजेश मूणत के प्रयासों से प्रारंभ हुए हैं और कई स्थानों पर अधूरे विकास कार्यों को भी पूरा किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts