रायपुर

कैप्टन स्मित मछार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमान चालीसा पाठ, BJP शंकर नगर मंडल ने की प्रार्थना

रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर भारतीय जनता पार्टी शंकर नगर मंडल द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने बजरंगबली से कैप्टन स्मित मछार के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने संकट की घड़ी में उनके साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें नमन किया।

बताया गया कि कैप्टन स्मित मछार ने संकट की स्थिति में 174 से अधिक यात्रियों की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया, हालांकि इस दौरान वे स्वयं गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस अवसर पर श्रम आयोग के उपाध्यक्ष किशोर महानंद, जिला मंत्री अर्चना हुकरे, मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति, कैलाश बेहरा, विपिन पटेल, संजय कश्यप, सुधीर चौबे, अनुप वर्मा, प्रकाश सिन्हा, शंभू लौवंशी, राम तांडी, लता जगत, साधना चक्रवर्ती, नितिन श्रीवास्तव, सूरज यादव सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने सामूहिक रूप से “जय बजरंगबली” का जयघोष करते हुए कैप्टन स्मित मछार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts