छत्तीसगढ़रायपुर

शक्कर व्यापारियों के साथ स्टॉक सीमा को लेकर प्रशासन एवं व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक – CAIT

  • कैट के कार्यकारी अध्यक्ष राम मंधान के नेतृत्व में व्यापारी हुए शामिल

रायपुर (विश्व परिवार)। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि माननीय कलेक्टर, जिला रायपुर के निर्देश पर अपर कलेक्टर कीर्तिमान राठौर की अध्यक्षता में कलेक्टर खाद्य शाखा, रायपुर में जिले के शक्कर व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी ने बताया कि बैठक में खाद्य नियंत्रक, जिला रायपुर भूपेन्द्र मिश्रा, सहायक खाद्य अधिकारी बिंदु प्रधान एवं खाद्य निरीक्षक विवेक मिश्रा सहित कैट छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष राम मन्धान के नेतृत्व में डूमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ के अध्यक्ष प्रेम पाहुजा एवं बड़ी संख्या में शक्कर व्यापारी उपस्थित रहे।
श्री पारवानी ने बताया कि बैठक में प्रशासन द्वारा व्यापारियों को शक्कर पर लागू स्टॉक सीमा एवं स्टॉक की नियमित घोषणा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित प्रावधानों के अनुसार कोई भी शक्कर डीलर प्राप्त किए गए स्टॉक की तारीख से 30 दिनों से अधिक अवधि तक उस स्टॉक का भंडारण नहीं कर सकेगा। साथ ही, देश के किसी भी स्थान पर किसी भी समय 4,000 क्विंटल से अधिक शक्कर का स्टॉक रखने की अनुमति नहीं होगी।
प्रशासन द्वारा जिले के सभी शक्कर व्यापारियों को उपभोक्ता मामले विभाग के स्टॉक मॉनिटरिंग पोर्टल पर पंजीयन कराने तथा प्रत्येक शुक्रवार को अपने शक्कर स्टॉक की घोषणा अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उपस्थित कैट एवं व्यापारी प्रतिनिधियों ने प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए व्यापारियों से निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया। साथ ही, व्यापारियों की ओर से प्रशासन के समक्ष आवश्यक विषयों एवं व्यावहारिक कठिनाइयों पर भी चर्चा की गई।
कैट छत्तीसगढ़ ने कहा कि व्यापारियों और प्रशासन के बीच नियमित संवाद से शासन के दिशा-निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकता है तथा व्यापारियों को नियमों की सही जानकारी समय पर उपलब्ध हो सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts