रायपुर

भीम आर्मी एकता मिशन की अहम बैठक, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

रायपुर (विश्व परिवार)। आज भीम आर्मी एकता मिशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में संगठन विस्तार एवं सामाजिक मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिलासपुर संभाग अध्यक्ष पिंटू खांडे ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज बंजारे एवं प्रदेश उपाध्यक्ष खिलन प्रसाद साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की गई, जिसमें अक्षय चतुर्वेदी को जिला अध्यक्ष तथा सूरज सोनवानी को जिला उपाध्यक्ष एवं संतोष करियर जी को सफाईकर्मचरी संघ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के सिद्धांतों पर कार्य करने एवं समाज के हित में निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया। बैठक में सामाजिक एकता, शिक्षा, संविधानिक अधिकार एवं युवाओं की भागीदारी को लेकर भी चर्चा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts