रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर विकास प्राधिकरण के न्यू राजेन्द्र नगर स्थित भक्त माता कर्मा परिसर के तृतीय तल में नवनिर्मित सभा कक्ष दृष्टि का लोकार्पण आज रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नंद कुमार साहू के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. जे.पी. शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अवनीश कुमार शरण सहित प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अवनीश शरण के दिशा- निर्देशन में किया गया। उन्होने कहा की सभा कक्ष दृष्टि का लोकार्पण प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक दृ ष्टिकोण के साथ कार्य करने की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। दृष्टि अपने नाम के अनुरूप प्राधिकरण के विकास कार्यों को नई सोच, बेहतर कार्ययोजना एवं सकारात्मक संकल्प के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा का वातावरण निर्मित करेगा । लोकार्पण के इस अवसर पर प्राधिकरण अध्यक्ष नन्द कुमार साहू द्वारा विचार व्यक्त किया गया कि किसी भी संस्था की कार्यप्रणाली में स्पष्ट दृष्टिकोण, सकारात्मक सोच और सामूहिक संकल्प की महत्वपूर्ण भूमिका होती है सभा कक्ष दृष्टि प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों और कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने तथा रायपुर शहर के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगा । प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. जे. पी. शर्मा द्वारा विचार व्यक्त किया गया कि प्राधिकरण द्वारा रायपुर शहर के विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से निरंतर कार्य किया जा रहा है। सभा कक्ष दृष्टि इसी सकारात्मक सोच एवं विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नई दृष्टि, नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगा।
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अवनीश कुमार शरण द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया की सभा कक्ष दृष्टि के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य विचार- विमर्श, कार्ययोजना एवं विकास कार्यों की दिशा में सामूहिक चिंतन के लिए एक बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। यह सभाकक्ष प्राधिकरण के कार्यों में समन्वय, नवाचार एवं कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के साथ ही रायपुर शहर के सुनियोजित एवं समग्र विकास के संकल्प को और मजबूत करने में सहायक होगा।








