कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा में दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस मेहरबान? मेडिकल कॉलेज के स्पेशल वार्ड में मोबाइल चलाते और गुटखा खाते आया नजर, आरक्षकों की भूमिका पर उठे सवाल

कोरबा (विश्व परिवार)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चर्चित दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी पवन महतो पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्पेशल वार्ड में मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते आराम फरमाता मिला।
आरोपी पर अडानी पावर प्लांट में कार्यरत होना बताया जा रहा है। उस पर एक विधवा महिला से शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण करने का आरोप है। 8 अक्टूबर को FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ा, लेकिन MLC के दौरान तबीयत खराब का बहाना बनाकर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को जनरल वार्ड की जगह स्पेशल वार्ड में रखा गया है, जहां वह खुलेआम मोबाइल इस्तेमाल कर रहा है। मौके पर दो आरक्षक तैनात हैं, लेकिन सुविधा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
मामले में CSP प्रतीक चतुर्वेदी का कहना है कि आरोपी टेक्निकली गिरफ्तार नहीं था, भाग न जाए इसलिए ड्यूटी लगाई गई थी। तबीयत खराब होने पर भर्ती कराया गया है, डिस्चार्ज होते ही वैधानिक कार्यवाही होगी। आरक्षकों की लापरवाही पर SP स्तर से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts