तिल्दा-नेवरा (विश्व परिवार)। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) द्वारा आज तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में घटित गंभीर घटना एवं विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर SDM कार्यालय तिल्दा एवं स्थानीय पुलिस थाना नेवरा में ज्ञापन सौंपा गया।
पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखते हुए कहा कि क्षेत्र में घटित घटनाओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय प्रदान किया जाए। साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पुलिस बल की कमी को दूर करने एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की भी मांग की गई।
इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आगे और भी बड़ा जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
अंत में पार्टी ने प्रशासन से निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई तथा कहा कि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।







